चेन्नई, 7 मार्च (आईएएनएस)। दुनिया की अग्रणी कार निर्माता जनरल मोटर्स की भारत इकाई ने गुजरात के हलोल स्थित अपने संयंत्र को अगले महीने से बंद करने का फैसला किया है तथा महाराष्ट्र के तालेगांव संयंत्र में उत्पादन को मजबूत करने का फैसला किया है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि हालोल संयंत्र में 28 अप्रैल से ही उत्पादन रोक दिया गया है।
कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक केहर काजम ने बयान में कहा, “हम इस बदलाव के दौरान हालोल संयंत्र में सेवारत अपने कर्मचारियों का समर्थन करेंगे।”
उन्होंने कहा, “हमने अपने कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने पर पैकेज लेने या तालेगांव संयंत्र में काम करने के विकल्प उपलब्ध कराए हैं।”
उन्होंने कहा, “जो कर्मचारी नौकरी छोड़ने का फैसला करेंगे, उन्हें हम वित्तीय सलाह और कर सलाह मुहैया कराएंगे। वहीं, जो कर्मचारी तालेगांव संयंत्र में जाने का फैसला करेंगे उन्हें हम आने-जाने में मदद करेंगे व जरूरी जानकारियां मुहैया कराएंगे।”
कंपनी इस संयंत्र का कामकाज व्यवस्थित रूप से बंद करने के लिए सरकारी अधिकारियों और श्रमिक संघों के अलावा इससे प्रभावित होने वाले कर्मचारियों और आपूर्तिकताओं के साथ मिलकर काम कर रही है।
काजम ने कहा कि जनरल मोटर्स इंडिया हालोल संयंत्र की परिसंपत्ति की बिक्री की दिशा में काम कर रही है।
dharmpath.com dharmpath