इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन : क्वालीफाइंग दौर में पोनप्पा-सिक्की रेड्डी की जीत

बर्मिघम, 7 मार्च (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी महिला युगल बैडमिंटन खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा ने एन. सिक्की रेड्डी के साथ मंगलवार को ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग दौर के अगले दौर में प्रवेश कर लिया।

भारतीय जोड़ी ने कोर्ट-2 पर खेले गए मैच में इंग्लैंड की लॉरेन स्मिथ और साराह वॉल्कर की जोड़ी को मात दी।

अश्विनी और सिक्की की जोड़ी ने इंग्लैंड की जोड़ी को कड़े मुकाबले में 21-17, 16-21, 24-22 से मात दी। यह मुकाबला एक घंटा पांच मिनट तक चला।

दूसरे दौर में अब उनका मुकाबला मलेशिया की सानाताशा सानिरू और स्विट्जरलैंड की नादिया फ्रांकहौसर की जोड़ी से होगा।

क्वालीफाइंग चरण में पुरुष एकल वर्ग में समीर वर्मा और उनके भाई सौरभ के मुकाबले भी मंगलवार को ही होने हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493