स्कोडा ऑटो इंडिया ने आर्यवीर मोटर्स के साथ की साझेदारी

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। स्कोडा ऑटो इंडिया ने आर्यवीर मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड की साझेदारी में अपनी अत्याधुनिक तीन एस फैसिलिटी की यहां मंगलवार को शुरुआत की। इस फैसिलिटी में स्कोडा के वाहनों की बिक्री, सर्विस और कलपुर्जे संबंधी सेवाएं मिलेंगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि नजफगढ़ रोड, मोती नगर में स्थित बिक्री सुविधा 5,100 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैली हुई है, जिसमें छह कार को प्रदर्शित किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, 19,000 वर्ग फुट की सर्विस फैसिलिटी नजफगढ़ औद्योगिक क्षेत्र में शोरूम से 0.5 किमी की दूरी पर स्थित है। आर्यवीर मोटर्स, स्कोडा ऑटो इंडिया की नई कॉरपोरेट पहचान के साथ 31वीं फैसिलिटी है।

नई फैसिलिटी के उद्घाटन पर अपने विचार प्रकट करते हुए स्कोडा ऑटो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक (सेल्स, सर्विस और मार्केटिंग) आशुतोष दीक्षित ने कहा, “हम आर्यवीर मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी करके बहुत खुश हैं। देश के इस हिस्से में अपनी उपस्थिति को मजबूत करना हमारी रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और हमारी मालिकाना अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में एक और कदम है। हमें उम्मीद है कि शहर के इस हिस्से में ब्रांड की उपस्थिति मजबूत करने में आर्यवीर मोटर्स की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।”

आर्यवीर मोटर्स के डीलर प्रिंसिपल गौतम सबलोक ने कहा, “आर्य में हम ग्राहक के हित को सबसे ऊपर रखने में विश्वास करते हैं और साथ ही अच्छी तरह से प्रशिक्षित हमारे कर्मचारी यह सुनिश्चित करते हैं कि उन्हें पेशेवर और सुखद सेवा प्रदान की जाए। यह तीन एस फैसिलिटी बिक्री, सेवा और पुर्जो के मामले में ग्राहक की सभी आवश्यकताओं को पूरा करेगी।”

स्कोडा ऑटो इंडिया अपने पूरे डीलर नेटवर्क को सुधारने की प्रक्रिया में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493