सिनेमाघरों में 15 सितंबर को रिलीज होगी ‘लखनऊ सेंट्रल’

मुंबई, 8 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड के अभिनेता फरहान अख्तर अभिनीत आगामी फिल्म ‘लखनऊ सेंट्रल’ इस साल 15 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

‘वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स’ और ‘एमे एंटरटेनमेंट एंड मोशन पिक्चर्स’ द्वारा इस फिल्म का निर्माण किया जा रहा है।

फिल्म के निर्माता निखिल आडवाणी का कहना है, “हम सब हमारी इस अनोखी और नई फिल्म को लेकर बहुत उत्सुक हैं, जो जेल और जेल के कैदियों की कहानी है। सभी कलाकारों ने मिलकर इस फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं। मनोरंजन से भरी इस फिल्म को दर्शकों के सामने पेश करने के लिए हम बेताब है।”

यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के जीवन पर आधारित है, जो जेल की सलाखों के पीछे है और ऐसी अजीब सी परिस्थति में अटका है।

इस फिल्म के जरिए रणजीत तिवारी निर्देशन जगत में पदार्पण कर रहे हैं। फिल्म में फरहान के अलावा ‘लखनऊ सेंट्रल’ में डायना पेंटी, गिप्पी गरेवाल, दीपक डोबरियाल, रोहित रॉय और राजेश शर्मा भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493