चीन का विदेशी मुद्रा भंडार जून 2016 के बाद पहली बार बढ़ा

पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (पीबीओसी) की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी 2017 के अंत में देश का विदेशी पूंजी भंडार 3005.1 अरब डॉलर रहा है, जो जनवरी में 2998.2 अरब डॉलर था।

स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ फॉरेन एक्सचेंज (एसएएफई) ने विदेशी मुद्रा भंडार निवेश बढ़ने को इसकी वजह बताया है।

हालांकि, फरवरी में अन्य प्रमुख मुद्राएं डॉलर के मुकाबले कमजोर ही रहीं। एसएएफई ने अपनी वेबसाइट पर जारी बयान में कहा कि चीन का विदेशी मुद्रा भंडार उतार-चढ़ाव के बीच स्थिर है।

देश के आर्थिक विकास की चाल में सुधार के साथ पूंजी बर्हिभाव का दबाव कम होने की उम्मीद है।

ब्लूमबर्ग में एशिया के मुख्य अर्थशास्त्री टॉम ओरलिक ने कहा कि फरवरी में पर्चेजिंग मैनेजर्स सूचकांक के साथ मजबूत आर्थिक विकास दर अधिक रही है, जिससे बाजार का रूझान सकारात्मक रहा और केंद्रीय बैंक को ब्याज दरें बढ़ाने की गुंजाइश दिखाई दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493