चैम्पियंस लीग : क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंच सका आर्सेनल

लंदन, 8 मार्च (आईएएनएस)। चैम्पियंस लीग के प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबले के दूसरे चरण में मंगलवार देर रात बायर्न म्यूनिख के हाथों 5-1 से मिली करारी हार के कारण आर्सेनल क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंच सका।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, अर्तुरो विडाल की ओर से मैच के अंतिम बचे 10 मिनट में किए गए दो गोल की बदौलत बायर्न ने आर्सेनल को 5-1 से हराया।

मुकाबले के पहले हाफ में आर्सेनल ने 20वें मिनट में गोल दागकर बढ़त हासिल की। लेकिन, यह इस मैच में क्लब का एकमात्र गोल साबित हुआ।

दूसरे हाफ में बायर्न ने वापसी करते हुए आर्सेनल को गोल दागने का एक भी मौका नहीं दिया और लगातार पांच गोल दागे। टीम के लिए ये पांच गोल रॉबर्ट लेवनडॉस्की (55वें मिनट), अर्जन रोबेन (68वें मिनट), डिएगो कोस्टा (78वें मिनट) और विडाल (80वें, 85वें मिनट) ने किए।

इससे पहले बायर्न ने चैम्पियंस लीग के प्री क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में भी आर्सेनल को 5-1 से ही हराया था। दूसरे चरण में भी इसी स्कोर के बाद दोनों क्लबों के बीच मैच का नतीजा 10-2 रहा। नवम्बर, 1998 के बाद से आर्सेनल की लीग में यह सबसे बुरी हार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493