सोमालिया में अकाल से निपटने को जरूरी कदम उठाएं : गुटेरेस

गुटेरेस ने सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल्लाही मोहम्मद से मुलाकात के बाद कहा कि सोमालिया के लाखों लोग भोजन की कमी और बीमारी से जूझ रहे हैं और जब तक अंतर्राष्ट्रीय समुदाय तेजी से काम नहीं करता, तब तक स्थिति इसी तरह बिगड़ती रहेगी।

उन्होंेने कहा, “यह त्रासदी का क्षण है। अकाल और बीमारी से लोग मर रहे हैं, लेकिन यह उम्मीद का भी क्षण है, क्योंकि सरकार काम करने केलिए तैयार है, मानवीय समुदाय काम करने के लिए तैयार है।”

संयुक्त राष्ट्र ने पिछले महीने सोमालिया के धीरे-धीरे अकाल की चपेट में जाने की घोषणा की थी और देश के 62 लाख लोगों की मदद करने के लिए 82.5 करोड़ डॉलर की सहायता प्रदान करने की अपील की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493