मनीला में महिला समूह ने ट्रंप की तस्वीर वाला अमेरिकी झंडा जलाया

मनीला, 8 मार्च (आईएएनएस)। फिलीपींस की राजधानी में वामपंथी महिलावादी संगठन की प्रदर्शनकारियों के एक बड़े समूह ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छपा अमेरिकी झंडा जलाया।

एफे न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गैबरिएला समूह के नेतृत्व में लगभग 200 लोगों अमेरिकी दूतावास तक मार्च निकाला। इनमें अधिकांश महिलाएं थीं।

कुछ लोगों ने बड़े आकार का एक अमेरिकी झंडा थाम रखा था, जिस पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चेहरा छपा था तथा ‘उदारीकरण, विनियमन, निजीकरण’ लिखा था। बाद में लोगों ने इन झंडों को जला दिया।

आव्रजन पर ट्रंप की विवादित नीतियों को लेकर उन्होंने अमेरिकी दूतावास तक मार्च निकाला। कुछ प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इससे अमेरिका में रहने वाली फिलीपींस की महिलाएं व माताएं प्रभावित होंगी और उनके परिवार का उनसे मिलने के लिए अमेरिका जाना मुश्किल होगा।

कई प्रदर्शनकारियों ने तख्तियां ले रखी थीं, जिनपर हैशटैग वूमेनस्ट्राइक सहित नव-उदारीकरण तथा साम्राज्यवाद के खिलाफ संदेश लिखे थे।

मार्च में मौजूद कुछ लोगों ने पर्पल रंग का मुखौटा पहन रखा था। यह फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते प्रशासन द्वारा मादक पदार्थो के खिलाफ द्वारा चलाए जा रहे अभियान में मारे गए नागरिकों का प्रतीक था।

यह प्रदर्शन महिला दिवस के समर्थन में बुधवार को योजनाबद्ध उन रैलियों में से एक था, जो अंतत: मालाकानांग पैलेस पर जाकर खत्म हुए। मालाकानांग पैलेस दुतेर्ते का आधिकारिक आवास है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493