एमार इंडिया ने निर्माण कामगारों को दिया प्रशिक्षण

गुरुग्राम, 8 मार्च (आईएएनएस)। प्रॉपर्टी डेवलपर एमार इंडिया ने गुरुग्राम और मोहाली में अपनी परियोजनाओं के साइटों पर कंपनी के कंपनी ने निर्माण कामगारों के लिए सप्ताहभर के कार्यकलाप और प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया। कंपनी अपनी साइटों पर 46वां राष्ट्रीय संरक्षा दिवस और सप्ताह मना रही है।

भारतीय राष्ट्रीय संरक्षा परिषद द्वारा संस्थापित यह कार्यक्रम 4 मार्च को पूरे देश में राष्ट्रीय संरक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक वर्ष 4 से 10 मार्च तक राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह आयोजित किया जाता है। इस वर्ष का विषय ‘एक दूसरे को संरक्षित रखें’ है।

इस वर्ष एमार इंडिया की परियोजना साइटों में गुरुग्राम का पॉल टेरेस सेलेक्ट, मारवेला, पॉम गार्डन, पॉम हिल्स, इम्पीरियल गार्डन, गुड़गांव ग्रीन्स, एमरेल्ड हिल्स, एमरेल्ड प्लाजा, डिजिटल ग्रीन्स, दि पॉम ड्राइव और कोलोनेड और मोहाली का मोहाली हिल्स शामिल हैं, जिसमें विभिन्न संरक्षा जागरूकता कार्यकलाप और प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

इस बारे में एमार इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय मल्होत्रा ने बताया, “एमार इंडिया को इस बात का गर्व है कि हमारी साइटों में इस उद्योग की सबसे कम दुर्घटना दर है। अपने ग्राहकों को बेहतरीन गुणवत्ता मानक प्रदान करने के साथ-साथ, हमने हमेशा अपने कार्यबल के लिए संरक्षित और स्वस्थ कार्य परिवेश सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493