न्यूयॉर्क, 8 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका में अप्रत्याशित तौर पर बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण अमेरिका का प्रतीक बन चुका प्रख्यात स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी कई घंटों तक अंधकार में डूबा रहा।
नेशनल पार्क सर्विस ने कहा कि न्यूयॉर्क में स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी को प्रकाशित करने के लिए स्थापित प्रकाश व्यवस्था मंगलवार को बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण ठप रही।
बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अटकलें हैं कि बुधवार को ‘डे विदआउट अ वुमन’ इनइक्वेलिटी प्रोटेस्ट के साथ एकजुटता दर्शाने के लिए जानबूझकर यह कदम उठाया गया।
पार्क सर्विस के मुताबिक, बिजली आपूर्ति में बाधा संभवत: निर्माण कार्य के चलते आई।
साल 2012 में भी सैंडी तूफान के कारण अंतिम पुनर्निर्माण प्रक्रिया पूरी होने को है। तूफान के कराण क्षति होने से स्टेच्यू को लोगों के लिए एक महीने तक बंद कर दिया गया था।
मंगलवार की आधी रात से पहले बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।
dharmpath.com dharmpath