इस्लामाबाद, 9 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हिदू समुदाय की एक महिला की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई।
‘डॉन न्यूज’ के मुताबिक, लोगों के एक समूह ने जानिया कुमारी पर बुधवार को हमला किया और उसकी हत्या के बाद मौके से फरार हो गए।
हालांकि, अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
कुमारी के भाई जालो राम ने संवाददाताओं को बताया कि क्षेत्र के कुछ बाहुबली लोगों ने बिना किसी कारण के उसकी बहन की हत्या कर दी।
dharmpath.com dharmpath