अर्जेटीना के खिलाड़ी विरोध प्रदर्शन खत्म करने पर राजी

ब्यूनस आयर्स, 9 मार्च (आईएएनएस)। अर्जेटीना फुटबाल सत्र की शुरुआत जल्द हो जाएगी, क्योंकि देश के फुटबाल संघ और खिलाड़ियों के संघ ने अवैतनिक मजदूरी पर गतिरोध को समाप्त करने की सहमति दे दी है।

ब्यूनस आयर्स, 9 मार्च (आईएएनएस)। अर्जेटीना फुटबाल सत्र की शुरुआत जल्द हो जाएगी, क्योंकि देश के फुटबाल संघ और खिलाड़ियों के संघ ने अवैतनिक मजदूरी पर गतिरोध को समाप्त करने की सहमति दे दी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पहले डिविजन की चैम्पियनशिप की शुरुआत वेलेज सार्सफील्ड और मेजबान एस्तुडियांटेस के बीच गुरुवार को होने वाले मुकाबले से होगी।

अर्जेटीना सरकार ने पिछले सप्ताह क्लबों को रद्द किए गए टेलीविजन अधिकार अनुबंध की भरपाई हेतु 2.27 करोड़ डॉलर का भुगतान करने पर सहमति जता दी थई।

खिलाड़ियों के संघ का कहना है कि यह राशि खिलाड़ियों को किए जाने वाले भुगतान के लिए पर्याप्त नहीं है।

मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, अर्जेटीना फुटबाल संघ और खिलाड़ियों के संघ के प्रमुख आगामी दिनों में नए वेतन के सौदे पर चर्चा के लिए सरकारी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493