ग्वाटेमाला के बाल संरक्षण गृह में आग, 21 लड़कियां मरीं (लीड-1)

सैन जोस पिनुला, 9 मार्च (आईएएनएस)। मध्य ग्वाटेमाला के बाल संरक्षण गृह में बुधवार को लगी आग में 21 लड़कियों की मौत हो गई जबकि 37 अन्य घायल हो गईं।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, यह आग सैन जोस पिनुला के विरजेन डी ला असनसियन बाल संरक्षण गृह में उस वक्त लगी जब बाल संरक्षण गृह में लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न और शारीरिक यातनाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा था।

हालांकि, यहां के कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई।

ग्वाटेमाला की अधिकारी मायरा वेलिज ने कहा कि आग में मरने वाली 19 लड़कियों में से 17 की मौत भयावह रूप से जलने से हुई।

मानवाधिकारों के लोकपाल आब्दे पैरेड्स ने कहा कि शुरुआती जांच के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान लड़कियों ने गद्दों में आग लगा दी थी।

लगभग 100 लोग क्षेत्र में इकट्ठा हो गए। वे रो रहे थे और मृतकों एवं घायलों की पहचान की मांग कर रहे थे।

बाल संरक्षण गृह के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बुधवार को लगी आग में अधिकारियों ने मौके पर लड़कियों की मदद नहीं की और मदद पहुंचाने में काफी देर की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493