दमिश्क, 9 मार्च (आईएएनएस)। सीरिया के अल-रक्का शहर के पास अमेरिका नेतृत्व के अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन के हवाई हमलों में 14 नागरिकों की मौत हो गई।
दमिश्क, 9 मार्च (आईएएनएस)। सीरिया के अल-रक्का शहर के पास अमेरिका नेतृत्व के अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन के हवाई हमलों में 14 नागरिकों की मौत हो गई।
युद्ध संबंधी गतिविधियों की निगरानी करने वाले लंदन के एक संगठन ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी ‘एफे’ की रिपोर्ट के अनुसार, सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स (एसओएचआर) ने बताया कि मृतकों में छह बच्चे और चार महिलाएं शामिल हैं।
एसओएचआर के अनुसार, मारे गए अधिकांश लोग एक ही परिवार से थे।
इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं लेकिन निगरानी समूह फिलहाल घायलों की संख्या बताने में सक्षम नहीं हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर है।
dharmpath.com dharmpath