नेमार ने कहा, बार्सिलोना में बने रहेंगे मेसी

बार्सिलोना, 9 मार्च (आईएएनएस)। बार्सिलोना के स्टार खिलाड़ी नेमार का मानना है कि उनके अर्जेटीना टीम के साथी खिलाड़ी लियोनेल मेसी बुधवार देर रात हुए चैम्पियंस लीग मुकाबले में जीत के बाद बार्सिलोना के साथ अपने करार में विस्तार कर सकते हैं।

चैम्पियंस लीग के प्री-क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण के मैच में बार्सिलोना ने पेरिस सेंट जर्मेन को 6-1 से मात दी और दोनों चरणों के मैचों के औसतन परिणाम के तहत 6-5 से जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

वेबसाइट ‘ईएसपीएनएफसी’ ने नेमार के हवाले से कहा, “मेसी निश्चित तौर पर अपने करार में विस्तार करेंगे।”

नेमार ने बुधवार देर रात कैम्प नाउ स्टेडियम में खेले गए मैच में बार्सिलोना के लिए दो अहम गोल दागे थे।

उन्होंने कहा, “हमें पेरिस में हुए पहले चरण के मैच में हार मिली थी और बार्सिलोना ने चैम्पियंस लीग में 4 गोल से मिली हार को जीत में तब्दील कर दिया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493