कांग्रेस ने मोदी को फिर बताया ‘मौत का सौदागर’

modi-addresses-rally-in-bihar-paswan-present-150x150नई दिल्ली !   कांग्रेस ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को आज एक बार फिर से मौत का सौदागर बताया।  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विधानसभा चुनाव के दौरान एक बार श्री मोदी को मौत का सौदागर बताया था और इसके बाद कांग्रेस की हार के कारणों में इस टिप्पणी को भी प्रमुखता से जिम्मेदार माना गया था।  कांग्रेस के नेता सांप्रदायिक मुद्दों के बजाय मोदी को विकास के मुद्दों घेरते आ रहे है लेकिन गुजरात में कांग्रेस विधायक दल के नेता रहे शक्ति सिंह गोहिल ने कहा, जिस शख्स ने पहले रामसेवकों को जलाया या जलने दिया और फिर रहीम के बंदों को मरवाया, उसे मौत का सौदागर नहीं तो और क्या कहेंगे।  गोहिल ने कहा, खुद मोदी अगर दिल पर हाथ रखकर कहें तो यही आवाज आएगी। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा की अनदेखी करने का आरोप भी गुजरात के मुख्यमंत्री पर लगाया। उन्होंने श्री मोदी के इस दावे को भी झुठलाया कि गुजरात में एक भी किसान को आत्महत्या के लिए मजबूर नहीं होना पड़ा। कांग्रेस प्रवक्ता ने गुजरात विधानसभा में कृषि मंत्री द्वारा दिए गए लिखित जवाब के हवाले से कहा कि 2012-13 में राय में 85 किसानों ने आत्महत्या की।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493