नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वह भारतीय टेलीविजन स्क्रीन के विभिन्न पहलुओं को जानने के लिए बेताब हैं।
प्रियंका एक्शन व रोमांच से भरपूर टेलीविजन कार्यक्रम ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सीजन-3 की मेजबानी कर चुकी हैं और उनका कहना है कि वह हमेशा अलग-अलग चीजें करने के लिए तैयार रहती हैं और भारतीय टेलीविजन इनमें से एक है।
प्रियंका ने पिछले महीने आईएएनएस को एक ईमेल साक्षात्कार में यह बात बताई।
उन्होंने कहा, “मैंने भारत में सात साल पहले खतरों के खिलाड़ी के जरिए टेलीविजन में काम किया था। मैं हमेशा अलग-अलग चीजें करने के लिए तैयार रहती हूं और भारतीय टेलीविजन इन चीजों में से एक है।”
प्रियंका के अनुसार, “टीवी पर काम करने के लिए ज्यादा समय की जरूरत होती है और इन दिनों मेरा पास बहुत काम है, इसलिए लेकिन हमेशा की तरह ‘कभी नहीं’ ही दोहराऊंगी।”
dharmpath.com dharmpath