स्विट्जरलैंड के कैफे में गोलीबारी, 2 मरे

बर्न, 10 मार्च (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के बेसल के एक कैफे में गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया।

जर्मनी के ‘डायचे वेले’ के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि दो लोगों ने कैफे के परिसर में प्रवेश किया और लोगों पर गोली चलानी शुरू कर दी। हमलावर अभी फरार हैं।

पुलिस ने बयान जारी कर कहा, “दो लोग स्थानीय समयानुसार रात लगभग 8.15 बजे कैफे में घुसे और गोलियां बरसानी शुरू कर दी।”

स्विट्जरलैंड के समाचार पत्र ‘टेगस एंजेगर’ के मुताबिक, यह गोलीबारी एरलेंस्ट्रास्टे में कैफे 56 में हुई।

प्रशासन का कहना है कि वे हमलावरों की तलाश कर रहे हैं। अभी इस हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493