राकितिक 2021 तक बार्सिलोना के साथ बने रहेंगे

मेड्रिड, 10 मार्च (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबाल क्लब एफसी बार्सिलोना ने अपने क्रोएशियाई मिडफील्डर इवान राकितिक को 2021 तक अपने साथ बनाए रखने का फैसला किया है।

राकितिक सेविला से 2014 में बार्सिलोना आए थे और बीते तीन साल में वह क्लब के अहम सदस्य बन चुके हैं।

राकितिक ने इन तीन सालों में क्लब के लिए 145 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 23 गोल किए हैं।

ऐसी अटकलें थीं कि वह मैनचेस्टर सिटी या फिर मैनचेस्टर युनाइटेड का रुख कर सकते हैं लेकिन अब चार साल के लिए बार्सिलोना के साथ अपने करार में नवीकरण करते हुए उन्होंने तमाम अटकलों को विराम लगा दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493