नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। पेटीएम ने शुक्रवार को पेटीएम वॉलेट में क्रेडिट कार्ड से पैसे डालने पर लगाए गए दो फीसदी शुल्क को हटा दिया है और कहा है कि पैसे जोड़ने में क्रेडिट कार्ड के दुरुपयोग को रोकने के लिए नई सुविधाएं शुरू की जाएंगी।
कंपनी ने एक बयान में कहा, “लाखों ग्राहकों और व्यापारियों ने पेटीएम को अपने दैनिक जीवन में अपनाया है, जिसमें ऑफलाइन दुकानों में भुगतान करना, किराना की खरीददारी करना, यात्रा का भुगतान करना और अपनी उपयोगिता के बिल्स का भुगतान करना शामिल है। लेकिन क्रेडिट कार्ड से पैसे जोड़ने और बैंक में स्थानांतरित करने की सुविधा का कुछ प्रयोक्ताओं द्वारा दुरुपयोग किया गया है। इस दुरुपयोग को रोकने के लिए पेटीएम ने क्रेडिट कार्ड का प्रयोग करके पेटीएम वॉलेट में पैसे जोड़ने पर दो प्रतिशत की रिफंडेबल शुल्क की घोषणा की थी।”
पेटीएम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक अबॉट ने कहा, “हमारे प्रयोक्ता हमेशा से ही हमारी पहली प्राथमिकता रहे हैं और हम सम्मानित हैं कि उन्होंने लेन-देन के लिए पेटीएम को चुना। हम लाखों-करोड़ों भारतीयों को डिजिटल और वित्त समावेशी क्रांति का हिस्सा बनने में सक्षम करने के अपने संकल्प पर अडिग हैं।”
dharmpath.com dharmpath