ग्रेटर कैलाश में 24 सैवन स्टोर खुला

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। आधुनिक स्टोर 24 सैवन का उद्घाटन शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के ग्रेटर कैलाश इलाके में किया गया। दिन-रात खुले रहने वाले इस स्टोर में रेडी टू ईट फूड के बेहतरीन विकल्प पेश करने के लिए ताज स्टैट्स के साथ करार किया गया है। स्टोर दुनिया भर से लोकप्रिय उत्पादों को घरेलू बाजार के उपभोक्ताओं के लिए पेश करेगा। यहां ताजा आयातित फलों की व्यापक रेंज भी चैबीसों घंटे उपलब्ध रहेगी।

केके मोदी समूह के अध्यक्ष के.के. मोदी एवं 24 सैवन कन्वीनिएन्स स्टोर्स के संस्थापक और अध्यक्ष समीर मोदी ने इस नए और आधुनिक स्टोर 24 सैवन (24 सैवन) का उद्घाटन किया।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि ब्रांड दिल्ली-एनसीआर और चण्डीगढ़ में अपने सभी स्टोर्स में सुधार लाकर इन्हें नया लुक देने की योजना बना रहा है। ब्राण्ड ने इस तिमाही में अपने सभी 50 स्टोर्स के आधुनिकीकरण की योजना बनाई है।

बयान के अनुसार, स्टोर में रसोई के सामानों के साथ ही फ्रोजन फूड, कॉफी या आफ्टर पार्टी असेन्शियल्स उपलब्ध होंगे। स्टोर की जानकारी के लिए गूगल के जरिए स्टोर की पिनपॉइंट लोकेशन का पता लगाकर नजदीकी स्टोर तक पहुंचा जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493