गेलसेंनकिर्चेन (जर्मनी), 10 मार्च (आईएएनएस)। श्हाल्के और मोंचेनग्लादबाक ने गुरुवार को यहां खेले गए यूरोपा लीग के प्री-क्वार्टर फाइनल के पहले दौर में 1-1 से ड्रॉ खेला।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक मैच का पहला गोल मोंचेनग्लादबाक के जोनास हॉफमैन ने किया। इसके बाद श्हाल्के के गुइडो बर्गसटालर ने बराबरी का गोल करते हुए मुकाबले को रोचक बना दिया।
इस बराबरी के मैच से अब हालांकि बढ़त मोंचेनग्लाकबाद को मिली है क्योंकि घर से बाहर खेले गए मैच में उसने गोल किया है और अब उसे अपने घर में होने वाले दूसरे चरण के मुकाबले का इंतजार है।
dharmpath.com dharmpath