सियोल, 10 मार्च (आईएएनएस)। पार्क ग्युन-हे के करीबी मित्र ने पूर्व राष्ट्रपति से शुक्रवार को माफी मांगी। जिस स्कैंडल के कारण पार्क को राष्ट्रपति की कुर्सी खोनी पड़ी है, उनकी यह मित्र स्कैंडल के केंद्र में थी। यह जानकारी पार्क के मित्र के वकील ने दी है।

चोई सून-सिल के वकील ली क्यंग-जे ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “बचाव पक्ष की चोई सियो-वोन ने राष्ट्रपति और जनता से बार-बार माफी मांगी।” चोई सून-सिल ने अपना बदल कर चोई सियो-वोन रख लिया है।
समाचार एजेंसी योनहप के मुताबिक, इसके पहले शुक्रवार को ही संवैधानिक अदालत चोई की संलिप्तता वाले भ्रष्टाचार के कई सारे आरोपों को लेकर पार्क के खिलाफ नेशनल एसेंबली के महाभियोग को बरकरार रखा।
पार्क को पद से हटाने का एक आधार यह था कि उन्होंने कथित तौर पर चोई द्वारा नियंत्रित दो संदिग्ध प्रतिष्ठान स्थापित करने के लिए स्थानीय कंपनी समूहों से लाखों डॉलर लेने का आदेश अपने एक सहयोगी को दिया था।
लेकिन उनके वकील ने इन आरोपों से इंकार कर दिया।
ली ने एक बयान में कहा, “इतिहास न्यायाधीशों पर इस बात के लिए सख्त फैसला करेगा कि उन्होंने संकट में दक्षिण कोरिया पर प्रकाश डाला है, या संकट का एक और साया।”
सियोल के मध्य जिला अदालत में शुक्रवार को चोई के खिलाफ सुनवाई हुई। इस दौरान चोई के वकील ने पार्क के हटाए जाने के बारे में उन्हें बताया, लेकिन उनके भाव में कोई बदलाव नहीं दिखा।
उनकी भतीजी चांग सी-हो ने बाद में कहा कि संवैधानिक अदालत के आदेश को सुनने के बाद उनकी चाची रो पड़ी थीं।
dharmpath.com dharmpath