पुतिन, नेतन्याहू ने ईरान, सीरिया पर चर्चा की

मॉस्को, 10 मार्च (आईएएनएस)। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इजरायल से ईरानी पूर्वजों द्वारा यहूदी लोगों के उन्मूलन के प्रयास की घटना को भूलकर आधुनिक विश्व के मामलों पर ध्यान देने का आग्रह किया। रूस दौरे पर पहुंचे इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से रूसी राष्ट्रपति ने यह बात कही।

आरटी न्यूज के मुताबिक, पुतिन और नेतन्याहू ने गुरुवार को मास्को में मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की। इसमें आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, सीरिया में संकट और इजरायल के ईरान के साथ संबंधों पर चर्चा शामिल रही।

रूसी राष्ट्रपति ने नेतन्याहू को पुरिम की शुभकामनाएं देते हुए चर्चा की शुरुआत की। पुरिम यहूदी लोगों का एक पारंपरिक त्योहार है, जो यहूदी लोगों के हमान से बचने का प्रतीक है।

इसके जवाब में नेतन्याहू ने कहा कि ईरान ने 2500 साल पहले यहूदी लोगों को मारने का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि ईरान आज यहूदियों के राज्य को खत्म करने की कोशिश कर रहा है।

नेतन्याहू ने कहा कि इस बार इजरायल का अपना क्षेत्र और अपनी सेना है, जो इसके क्षेत्र की हिफाजत करती है।

रपट के मुताबिक, पुतिन ने कहा कि ये घटनाएं ईसा पूर्व पांचवी शताब्दी में हुईं। उन्होंने सुझाव दिया कि आज हम एक अलग दुनिया में रहते हैं और हमें क्षेत्र की वर्तमान समस्याओं पर चर्चा करनी चाहिए।

नेतन्याहू ने रूस के इस्लामिक स्टेट (आईएस) और दूसरे कट्टरवादी समूहों से लड़ने के प्रयासों का स्वागत किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493