क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं सिंधु

बर्मिघम, 10 मार्च (आईएएनएस)। ओलम्पिक रजत पदक विजेता भारत की अग्रणी बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु का शुक्रवार को ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप में सफर उस वक्त समाप्त हो गया, जब उन्हें चीनी ताइपे की ताई जु यिंग से हार कर टूनार्मेट से बाहर होना पड़ा।

टूनार्मेट के महिला एकल वर्ग में खेले गए क्वार्टर फाइनल के मैच में विश्व की शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला टेनिस खिलाड़ी यिंग ने 34 मिनट में 21-14, 21-10 से मात दी।

सिंधु ने ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन टूनार्मेट की शुरुआत अच्छी की थी। गुरुवार को दूसरे दौर के मैच में इंडोनेशिया की दिनार दियाह को 21-12, 21-4 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।

इस टूनार्मेट में भारत की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सायना नेहवाल का मुकाबला दूसरे क्वार्टर फाइनल में कोरिया की सुन जी ह्यूंग से शुक्रवार देर रात को होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493