मुंबई, 18 मार्च (आईएएनएस)। विक्रम भट्ट के शो ‘गहराइयां’ तथा ‘स्पॉटलाइट’ की पहली झलकी जारी हो गई है।
दोनों शो 31 मार्च को वियू एप पर रिलीज होंगे।
एक बयान के मुताबिक, शो के ट्रेलर और पोस्टर शुक्रवार को ऐप पर जारी कर दिए गए।
भट्ट ने कहा, “शुक्रवार को जारी हुए दोनों शो की ‘पहली झलकी’ का ट्रेलर और पोस्टर निश्चित रूप से जिज्ञासा और रोमांच पैदा करेंगे। दोनों शो की कहानियां अनोखी हैं और पोस्टर तथा ट्रेलर आपको संकेत देंगे कि शो में आपके लिए क्या है?”
सिद्धांत सचदेव निर्देशित ‘गहराइयां’ में संजीदा शेख और वत्सल सेठ हैं, वहीं सुहैल ततारी निर्देशित ‘स्पॉटलाइट’ में त्रिधा चौधरी और सिड मक्कड़ हैं।
dharmpath.com dharmpath