चेन्नई, 18 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता राम चरण ने अपने पिता और दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी की फिल्म ‘खादी नम्बर-150’ से निर्माता के तौर पर सफलता पूर्वक करियर की शुरुआत की थी।
उनकी अगली फिल्म अगले साल लांच होगी। इस फिल्म में उनके पिता को मुख्य भूमिका में देखा जाएगा।
एक बयान के अनुसार, इस फिल्म का निर्देशन सुरिंदर रेड्डी कर रहे हैं और यह महान स्वतंत्रता सेनानी उय्यालवाड़ा नरसिंह रेड्डी पर आधारित है।
इस ऐतिहासिक फिल्म का बजट बड़ा होगा। इसका नाम अभी तक तय नहीं किया गया है।
इस फिल्म के लिए अधिक शोध और तैयारियों की जरूरत है और निर्देशक के साथ-साथ पटकथा लेखक इस पर काम कर रहे हैं।
राम निर्देशक सुकुमार की आगामी रोमांटिक फिल्म का शूटिंग में व्यस्त हैं।
dharmpath.com dharmpath