राजकुमार राव से ‘जलते’ हैं गुलशन देवैया

मुंबई, 20 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता गुलशन देवैया का कहना है कि वह अभिनय में राजकुमार राव की महारत को लेकर उनसे ‘जलन’ महसूस करते हैं।

गुलशन ने राजकुमार के निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें ‘सर्वश्रेष्ठ में से भी सर्वश्रेष्ठ’ कहा है।

गुलशन ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा, “बेशक, कुछ अन्य कलाकारों का प्रदर्शन भी शानदार होता है और मैं उनकी काफी सराहना करता हूं, लेकिन मेरे विचार में राज के उत्कृष्ट प्रदर्शन का हममें से कोई भी मुकाबला नहीं कर सकता।”

उन्होंने कहा, “मैं स्वीकार करता हूं कि मुझे उनसे थोड़ी जलन होती है, लेकिन यह सकारात्मक रूप में है। वह सचमुच महान हैं। उनके प्रति अत्यधिक सम्मान की भावना है।”

राजकुमार के लिए गुलशन की यह टिप्पणी उनकी फिल्म ‘ट्रैप्ड’ के हाल ही में रिलीज होने के बाद आई है, जिसमें उनके अभिनय को बेहद सराहा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493