काबुल, 20 मार्च (आईएएनएस/सिन्हुआ)। अफगानिस्तान के एक सैनिक ने देश के दक्षिणी प्रांत हेलमंद में नाटो के नेतृत्व वाले ‘रेजलूट सपोर्ट’ गठबंधन बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें नाटो के तीन जवान घायल हो गए। नाटो ने इस बात की पुष्टि की है।

नाटो ने ट्विटर पर कहा, “अमेरिकी जवानों को चिकित्सा मुहैया कराई जा रही है।”
एक स्थानीय अफगान अधिकारी ने बताया कि घटना वाशिर जिले में रविवार दोपहर हुई। जवाबी गोलीबारी में अफगान सैनिक मारा गया।
अधिकारी ने कहा कि सैन्य अधिकारियों ने हमले की जांच शुरू कर दी है।
अभी तक किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।
पिछले साल 19 अक्टूबर को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के बाहरी इलाके में ऐसी ही एक घटना में एक अमेरिकी सैनिक और एक अमेरिकी नागरिकों की मौत हुई थी और तीन अमेरिकी घायल हुए थे।
dharmpath.com dharmpath