‘सीरिया में संघर्ष विराम वाले क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 1359 हुई’

रूसी रक्षा मंत्रालय ने रविवार को अपनी वेबसाइट पर कहा, “पिछले 24 घंटों के दौरान लताकिया प्रांत में जिंदेरिया, अल सुवायदा प्रांत में अल माजरा और साथ ही अल क्व नेत्रा प्रांत में हदर के प्रतिनिधियों के साथ तीन संघर्ष विराम समझौतों पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं। इस प्रकार जिन रिहायशी इलाकों के नेताओं ने सुलह के समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं, उनकी संख्या 1,359 हो गई है।”

वेबसाइट के मुताबिक, संघर्ष विराम समझौतों में शामिल होने के लिए अलेप्पो, दमिश्क, हामा और क्व नेत्रा प्रांतों में तैनात सशस्त्र विपक्षी इकाइयों के कमांडरों से बातचीत जारी है।

सीरिया में जारी संघर्ष समाप्त करने संबंधी संयुक्त समझौते के अनुसार 30 दिसंबर, 2016 से संघर्ष विराम अभियान शुरू किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493