रजनीकांत की अगली फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए खुशबू!

चेन्नई, 20 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री खुशबू सुंदर को सुपरस्टार रजनीकांत की आगामी फिल्म में मुख्य भूमिका में देखा जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार, इस फिल्म का निर्देशन ‘कबाली’ के निर्देशक पा. रंजीत करेंगे। इसका नाम अभी तक तय नहीं किया गया है।

खुशबू और रजनीकांत को इससे पहले ‘मन्नान’, ‘पांडियान’ और ‘अन्नामलाई’ फिल्मों में साथ देखा जा चुका है।

एक सूत्र ने आईएएनएस को दिए बयान में कहा, “यह सच है कि खुशबू को एक मुख्य किरदार में लेने के बारे में सोचा जा रहा है। निर्माताओं ने इस पर चर्चा शुरू कर दी है। हालांकि, अभिनेत्री ने आधिकारिक रूप से इस फिल्म पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।”

सूत्र ने बताया, “इस फिल्म पर हस्ताक्षर न करने का एक मुख्य कारण पवन कल्याण के साथ उनकी आगामी तेलुगू फिल्म है और अभिनेत्री को डर है कि दोनों फिल्मों की शूटिंग का समय कहीं एक ही न हो।”

धनुष द्वारा निर्मित होने वाली रजनीकांत की आगामी फिल्म की शूटिंग मई में शुरू होगी।

कहा जा रही है कि यह फिल्म मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें मुख्य महिला किरदार के लिए निर्माता विद्या बालन से भी चर्चा कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493