संयुक्त अभियान कमान से जुड़े अब्दुल-आमिर याराल्लाह ने अपने बयान में कहा कि आतंकवाद-रोधी सेवा के कमांडोज ने आईएस आतंकवादियों के साथ भीषण लड़ाई लड़ी और पश्चिम में नबलुस इलाके को मुक्त करा लिया तथा इसकी कुछ इमारतों पर इराकी झंडे फहरा दिए।
सीटीएस के विशेष बल आसपास के कई इलाकों में भी आईएस से लड़ रहे हैं।
जेओसी ने अपने बयान में कहा कि इस बीच, अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने हवाई हमलों में छह आईएस आतंकवादियों को मार गिराया। ये हमले पश्चिम मोसुल में आईएस के कब्जे वाले सूक अल-शारीन इलाके में हुए।
इराकी प्रधानमंत्री व सैन्य बलों के कमांडर-इन-चीफ हैदर अल-अबादी ने 19 फरवरी को मोसुल के पश्चिमी हिस्से से आईएस आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए अभियान चलाए जाने की घोषणा की थी।
dharmpath.com dharmpath