जापान की ‘स्पावेक’ कंपनी की ब्रैंड एम्बेसडर बनीं नेहा शर्मा

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री नेहा शर्मा को जापान की कॉस्मेटिक कंपनी ‘स्पावेक’ का ब्रैंड एम्बेसडर बनाया गया है।

‘कोज कोर्पोरेशन’ द्वारा भारत में लांच यह कंपनी भारतीय बाजार में अपने दूसरी वर्षगांठ का जश्न मना रही है।

‘यंगिस्तान’ और ‘तुम बिन-2’ की अभिनेत्री नेहा शर्मा ने अपने एक बयान में कहा, “मैं वैश्विक कॉस्मेटिक कंपनी ‘कोज’ और देश में ‘स्पावेक’ की ब्रैंड एम्बेसडर बनकर खुश हूं।”

नेहा ने कहा, “समुद्र के प्राकृतिक अवयवों के उपयोग से बने यह उत्पाद शहरों में रहने वाली व्यस्क महिलाओं के लिए बेहद अच्छे हैं और मैं इस साझेदारी से बेहद खुश हूं।”

‘स्पावेक’ में 16 अलग-अलग कॉस्मेटिक उत्पाद हैं। भारत में प्रवेश करने के बाद यह कंपनी नेपाल भी पहुंची है।

‘कोज कोर्पोरेशन’ के निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी तकाशी नोमुरा ने भारत में कंपनी की विपणन रणनीति के बारे में कहा, “यह एक ऐसा ब्रैंड है, जो जापान की प्रौद्योगिकी के साथ जुड़ा हुआ है। इसे भारतीय महिलाओं की प्राथमिकता को ध्यान में रखकर शोध कर तैयार किया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493