ईपीएल : सिटी ने लीवरपूल से ड्रॉ खेला

मैनचेस्टर, 20 मार्च (आईएएनएस)। मैनचेस्टर सिटी और लीवरपूव क्लबों के बीच रविवार को यहां खेला गया इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक लीवरपूल ने मैच का पहला गोल किया। जेम्स मिल्नेर ने पेनाल्टी को गोल में तब्दील करते हुए उसे आगे किया। यह गोल दूसरे हाफ में हुआ।

इसके बाद 69वें मिनट में केविन ब्रूयेन के क्रास पास पर गोल करते हुए सर्गियो एग्वेरो ने सिटी के लिए बराबरी का गोल किया।

सिटी टीम 57 अंकों के साथ ईपीएल तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज है। लीवरपूल से उसके एक अंक अधिक हैं। चेल्सी 69 अंकों के साथ तालिका में पहले स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493