दिल्ली में एमन्सीडी चुनावों के मद्देनजर आईपीएल के कार्यक्रम में बदलाव (लीड-1)

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली में अगले माह होने वाले नगरनिगम चुनावों के कारण इंडियन प्रीमियर लीग-2107 में खेले जाने वाले कुछ मैचों के समय में बदलाव किया गया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

बीसीसीआई ने अपने एक बयान में कहा कि दिल्ली में22 अप्रैल को नगरनिगम के चुनाव होंगे को ध्यान में रखते हुए आईपीएल के 10वें संस्करण के कुछ मैचों के समय में बदलाव किया गया है।

इन चुनावों के तहत 22 अप्रैल को होने वाले दो मैचों और छह मई को होने वाले मैचों के समय को बदला गया है।

आईपीएल के 10वें संस्करण की शुरुआत पांच अप्रैल से हो रही है। 22 अप्रैल को दो मैच होने हैं। पहला मैच दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियन्स के बीच दिल्ली में चार बजे से खेला जाना था, लेकिन समय में हुए बदलाव के बाद अब यह मैच दिल्ली की जगह मुंबई में रात आठ बजे खेला जाएगा।

इसके अलावा, 22 अप्रैल को ही दूसरा मैच राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पुणे में रात आठ बजे खेला जाना था, लेकिन अब यह मैच आठ बजे के स्थान पर पुणे में ही दिन में चार बजे से खेला जाएगा।

बीसीसीआई ने कहा कि दिल्ली और मुंबई के बीच छह मई को मुंबई में खेले जाने वाला मैच अब दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान में आठ बजे खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493