पहले कभी इतना वजनी नहीं हुआ : रणबीर कपूर

नोएडा, 20 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड के आर्कषक अभिनेता रणबीर कपूर आजकल संजय दत्त के जीवन पर बन रही फिल्म में इस विवादास्पद अभिनेता का चरित्र निभा रहे हैं और वह दत्त जितने ही भारी-भरकम नजर आ रहे हैं। कपूर का कहना है कि इतने वजनी वह पहले कभी नहीं रहे हैं।

रणबीर ने सोमवार को यहां के मॉल ऑफ इंडिया स्थित पीवीआर ईसीएक्स में भारत के पहले एचपी वर्चुअल रियलिटी (वीआर) लाउंज का उद्घाटन किया।

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में संजय दत्त के जीवन पर बन रही फिल्म का अभी नाम नहीं रखा गया है। इस फिल्म में दत्त के 22 साल की उम्र से लेकर जीवन के सात अलग-अलग चरणों को दिखाया जाएगा।

भूरे रंग के सूट और आसमानी रंग की शर्ट में छैल-छबीले नजर आ रहे रणबीर ने कहा, “राजकुमार हिरानी जैसे निर्देशक के साथ काम करना अद्भुत है।”

आईएएनएस द्वारा पूछे गए प्रश्न कि वर्चुअल रियलिटी से लोगों के सिनेमा हॉल में जाकर मूवी देखने पर कोई असर तो नहीं होगा, ‘ए दिल है मुश्किल’ के अभिनेता ने कहा कि हालांकि इस बात का डर तो है कि गैजेट के ज्यादा से ज्यादा प्रयोग के कारण सिनेमाघर में फिल्म देखने में कमी आ सकती है, लेकिन अच्छी फिल्में हमेशा चलेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493