चीनी अभिनेत्री ली ली-हुआ का निधन

हांगकांग , 21 मार्च (आईएएनएस)। चीन की अभिनेत्री ली ली-हुआ का यहां 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 1940 से लेकर 1970 के दशक के बीच उन्होंने 120 से अधिक फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी थी।

वेबसाइट वैराइटी डॉट कॉम के मुताबिक, चीन में 1924 में जन्मी ली-हुआ ने अपनी पहली ही फिल्म ‘थ्री स्माइल्स’ (1940) से लोकप्रियता हासिल कर ली। वह 1948 में हांगकांग चली गईं और हांगकांग के शॉ ब्रदर्स स्टूडियो की कई फिल्मों में काम किया।

उनके अभिनय का लंबा सफर 1978 तक चलने से उन्हें ‘चाइनाज एवरग्रीन ट्री’ यानी चीन का सदाबहार पौधा जैसा उपनाम मिला।

‘यांग गुई फेई’ और ‘एम्प्रेस वु’ उनकी प्रमुख फिल्मों में से एक हैं।

वह 1958 में हॉलीवुड फिल्म ‘चाइना डॉल’ में काम करने वाली पहली चीनी अभिनेत्रियों में से एक बनीं। उन्होंने तीन शादियां रचाई थीं, और तीसरी शादी 80 साल की उम्र में रचाई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493