राम चरण के पिता बनने की खबर अफवाह

चेन्नई, 21 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता राम चरण के जल्द ही पिता बनने की खबर महज अफवाह है। अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने यह जानकारी दी।

‘मगधीरा’ के अभिनेता से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा, “राम के पिता बनने की अफवाह निराधार है।”

राम ने अपोलो हॉस्पीटल्स के अध्यक्ष प्रताप रेड्डी की पोती उपासना से जून, 2012 में शादी की थी।

अभिनेता राम अपनी आगामी तेलुगू रोमांटिक फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म के निर्देशक सुकुमार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493