श्रीलंका पर्यटन के लिए अंतर्राष्ट्रीय हवाई संपर्क बढ़ाएगा

कोलंबो, 21 मार्च (आईएएनएस)। श्रीलंका पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय हवाई संपर्क बढ़ाने के प्रयास में है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पर्यटन उद्योग में 2009 से सकारात्मक वृद्धि हो रही है। अधिकारियों को अब उम्मीद है कि सीधी उड़ानों के साथ-साथ खुली आसमान नीति, कम लागत वाली विमान सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा।

श्रीलंका को सार्वजनिक और निजी हितधारकों के साथ मिलकर एक ‘कोलंबो कैलेंडर’ बनाने की उम्मीद है जिससे पर्यटक कई जरूरी जानकारियां हासिल कर सकेंगे।

पर्यटन मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “इसका मुख्य लक्ष्य श्रीलंका के पर्यटन क्षेत्र की 2016 में 3.5 अरब डॉलर की कमाई को 2020 तक दोगुना कर 7 अरब डॉलर सुनिश्चित करना है।”

पिछले साल 20.5 लाख पर्यटक श्रीलंका पहुंचे। जुलाई 2016 में पर्यटन से द्वीप की कमाई 34.69 करोड़ डॉलर दर्ज की गई।

श्रीलंका में सबसे अधिक पर्यटक भारत और चीन से आते हैं।

साल 2016 में 2,70,000 से ज्यादा चीनी पर्यटक श्रीलंका पहुंचे।

इस साल श्रीलंका ने 25 लाख पर्यटकों का लक्ष्य रखा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493