लीमा, 21 मार्च (आईएएनएस)। पेरू में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण अमेजन का जलस्तर बहुत बढ़ गया है। पेरू के राष्ट्रीय मौसम विभाग ने कहा है कि इससे बाढ़ का संकट और गंभीर हो सकता है।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, अमेजन नदी में पानी का स्तर समुद्र के स्तर से 117 मीटर ऊपर और सामान्य स्तर से 1.02 मीटर ऊपर पहुंच गया है। वह रेड अलर्ट की स्थिति पर है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि आगामी दिनों में पानी का स्तर और बढ़ सकता है और देश के कई जिले बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं।
पिछले सप्ताह आई बाढ़ में अब तक 75 लोगों की मौत हो चुकी है। 20 लोग लापता है। इस आपदा में एक लाख से अधिक संपत्तियां तबाह हो गई हैं।
dharmpath.com dharmpath