मुंबई, 21 मार्च (आईएएनएस)। भारत में जमीनी स्तर पर महत्वाकांक्षी और प्रतिभाशाली फिल्म लेखकों के लिए एक सुनहरा मौका है ‘क्वेस्ट फॉर स्टोरीज’।
‘धनक’ और ‘आंखों देखी’ जैसी फिल्में बनाने वाली दृश्यम फिल्म कंपनी ने यह प्रतियोगिता शुरू की है, जिसमें 18 साल से ऊपर के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।
प्रतियोगिता की शुरुआत सोमवार से हुई और इसका समापन 20 अप्रैल को होगा।
बैनर की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, प्रतियोगिता में सभी शैली की कहानियां शामिल हैं, विशेष रूप से छोटे शहरों के युवा लेखक, जिन्हें अपनी आवाज के लिए कोई मंच नहीं मिल पाता, उनकी कहानियां शामिल हैं।
दृश्यम फिल्म्स के पास कहानी पर फिल्म बनाने का अधिकार होगा। सभी स्क्रीनप्ले में पांच अंतिम कहानियों पर फिल्म बनाने के लिए अलग से फंड रखा गया है।
विजेता को फिल्म की कहानी के लिए 5 लाख रुपये और फिल्म में नाम दिया जाएगा।
इस बारे में बात करते हुए दृश्यम फिल्म के संस्थापक मनीष मुंद्रा ने कहा, “पिछले कुछ सालों से, हम प्रशंसित लेखकों और निर्देशकों के साथ काम कर रहे हैं, जिन्होंने भारत के जमीनी स्तर पर रोमांचक कहानियां पेश की हैं।”
उन्होंने कहा, “इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, हम नई और ताजा विषयों पर आधारित कहानियों की तलाश में हैं।”
dharmpath.com dharmpath