अली फजल वर्टिकल बैग के ब्रांड एंबेसडर बनाए गए

मुंबई, 22 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता अली फजल बैग्स कंपनी वर्टिकल बैग्स के ब्रांड एंबेसडर बनाए गए हैं।

ब्रांड ने युवाओं के साथ जुड़ने और लक्षित लोगों तक पहुंच के लिए उन्हें चुना है।

अली ने एक बयान में कहा, “मैं टीम के साथ जुड़कर बेहद उत्साहित हूं। कैंपेन जल्द ही खत्म हो जाएगा। वर्टिकल के साथ शूटिंग करना बेहद मजेदार रहा।”

अली इसके पहले फिल्म ‘हैपी भाग जाएगी’ में नजर आए थे। फिलहाल वह हॉलीवुड फिल्म ‘विक्टोरिया’ और ‘अब्दुल’ में व्यस्त हैं, जिसमें वह दिग्गज अभिनेत्री जूडी डेंच के साथ नजर आएंगे।

अभिनेता ने ‘फुकरे रिटर्न्‍स’ की शूटिंग पूरी कर ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493