आईमेक्स प्रारूप में रिलीज से बढ़ जाएगा ‘बाहुबली-2’ का स्तर : राजामौली

चेन्नई, 22 मार्च (आईएएनएस)। फिल्मकार एस.एस. राजामौली ने मंगलवार को कहा कि ‘बाहुबली 2- द कॉनक्ल्यूजन’ को आईमेक्स प्रारूप में रिलीज करने का फैसला फिल्म के स्तर और महत्ता को बढ़ाएगी।

राजामौली निर्देशित फिल्म 28 अप्रैल को रिलीज होगी।

अपने एक ट्वीट में राजामौली ने कहा, “जिस पैमाने पर और भव्यता के साथ हमने इस फिल्म को बनाया है, उसके कारण यह दर्शकों को अधिक पसंद आ रही है।”

राजामौली ने कहा कि वह आईमेक्स प्रारूप में ‘बाहुबली 2- द कॉनक्ल्यूजन’ की रिलीज के लिए उत्साहित हैं।

निर्देशक ने कहा कि इस प्रारूप में फिल्म को रिलीज किए जाने से उसके स्तर और महत्ता में इजाफा होगा।

अप्रैल में रिलीज हो रही इस फिल्म का सभी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि इसी से खुलासा हो पाएगा कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा था?

इस फिल्म में प्रभाष और राणा दग्गुबाती के साथ-साथ अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, सत्यराज और राम्या कृष्णन भी मुख्य भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493