‘इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज’ के वंश माहेश्वरी ‘कुलदीपक’ से जुड़े

मुंबई, 22 मार्च (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज’ में अपने अभिनय की प्रतिभा से सभी को मंत्रमुग्ध करने वाले बाल कलाकार वंश माहेश्वरी आगामी टेलीविजन धावाराहिक ‘कुलदीपक’ में भी अपने अभिनय के जलवे बिखेरते नजर आएंगे।

यह धारावाहिक एक मां के संघर्ष की कहानी है, जो अपने बच्चे को नकारात्मकता से बचाने की कोशिश करती है।

धारावाहिक के निर्माताओं ने 45 बाल कलाकारों को नकारने के बाद पांच वर्षीय वंश को महिला के बेटे की भूमिका के लिए चुना।

वंश ने कहा, “मेरी मां के मुताबिक, मुझे अभिनय सीखने का बड़ा अवसर मिला है और मैं इसका अच्छा उपयोग करना चाहता हूं। सेट पर सबकुछ बहुत अच्छा है, क्योंकि मुझे सभी प्यार करते हैं।”

यह धारावाहिक टेलीविजन चैनल एंडटीवी पर 27 मार्च से प्रसारित होगा। इसमें शार्दुल पंडित और कीर्ति नागपुरे प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493