आगामी फिल्म में एनआरआई की मां बनेंगी लारा

मुंबई, 22 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री लारा दत्ता भूपति अपने प्रोडक्शन की दूसरी फिल्म में अकेली मां की भावनात्मक यात्रा के लिए तैयार हैं।

फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। लारा, विनय पाठक के साथ दिखेंगी। उन्होंने भीगी बसंती एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म ‘चलो दिल्ली’ के साथ करियर की शुरुआत की थी।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक सुशील राजपाल द्वारा निर्देशित फिल्म एनआरआई की मां पर आधारित है। इसमें उनकी भावनात्मक यात्रा को दर्शया जाएगा।

वास्तविक जीवन में मां बन चुकीं लारा ने कहा, “हम एक अन्य कहानी तलाश रहे हैं। ‘चलो दिल्ली’ हास्य और भावनात्मकता से जुड़ी है और अंतत: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक सुशील राजपाल की पटकथा हमें मिली।”

विनय पाठक के साथ काम करते हुए लारा ने कहा, “वह शानदार अभिनेता और सह-कलाकार हैं और पर्दे पर उनके साथ काम करना सशक्त और पूरी तरह सुखद है।”

फिल्म इस साल जून तक रिलीज होने के लिए तैयार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493