वियतनाम में हेरोइन तस्करी में 9 को मौत की सजा

हनोई, 22 मार्च (आईएएनएस)। वियतनाम की एक अदालत ने नशीली दवाओं के 23 तस्करों में से 9 को मौत की सजा सुनाई है। इन पर अवैध मादक पदार्थो के व्यापार, अवैध रूप से सैन्य हथियार रखने का आरोप लगाया गया था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इन पर 27 फरवरी को मुकदमा शुरू किया गया और होआ बिन्ह प्रांत के पीपुल्स कोर्ट में मंगलवार को समाप्त हुआ। मामले में 23 अभियुक्तों को साल 2012 से 2015 के दौरान करीब 1,415 हेरोइन केक की तस्करी को दोषी पाया गया। इसका वजन आधा टन था।

इन 23 अभियुक्तों से 9 को मौत की सजा सुनाई गई। अन्य 9 को उम्र कैद की सजा दी गई, चार लोगों को 17-20 साल की सजा दी गई और एक महिला को 18 महीने की सजा दी गई।

अभियुक्तों पर अवैध रूप से सैन्य हथियार रखने और अपराधियों को आश्रय देने का भी आरोप लगाया गया था।

वियतनामी कानून के मुताबिक, ऐसे लोग जो 600 ग्राम से ज्यादा हेरोइन या 2.5 किलो मेथाफेटामाइन रखने या तस्करी के दोषी पाए जाते हैं, उन्हें मृत्यु दंड की सजा का सामना करना पड़ सकता है।

इसके अलावा 100 ग्राम हेरोइन या दूसरे अवैध नशीले पदार्थो के 300 ग्राम के उत्पादन या बिक्री पर मौत की सजा का प्रावधान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493