विश्व कप क्वालीफायर से पहले आराम चाहिए : नेमार

साओ पाउलो, 22 मार्च (आईएएनएस)। बार्सिलोना के फारवर्ड नेमार का कहना है कि वह विश्व कप क्वालीफायर के लिए ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के साथ तैयारियों से पहले थोड़ा आराम करना चाहते हैं।

विश्व कप क्वालीफायर में ब्राजील का मुकाबला उरुग्वे और पराग्वे से होना है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मंगलवार को ब्राजील के प्रशिक्षण सत्र में शामिल होने वाले नेमार, जुवेंतस के डिफेंडर दानी एल्वस और रोमा के गोलकीपर एलिसन अंतिम खिलाड़ी रहे।

ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबाल टीम ने ब्राजील सेरी-ए लीग क्लब कोरिंथियंस के मुख्यालय में प्रशिक्षण लिया और उसके बाद मोंटेवीडियो के लिए रवाना हुई।

मोंटेवीडियो में गुरुवार को ब्राजील की टीम का सामना उरुग्वे से होगा।

नेमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, “ब्राजील की जर्सी पहन कर खेलना हमेशा से मेरे लिए गौरव और सम्मान की बात रही है।”

नेमार ने कहा, “मैं अन्य खिलाड़ियों से काफी बाद में पहुंचा हूं। मैं थोड़ा आराम लेने जा रहा हूं ताकि बिल्कुल ठीक रह सकूं। उरुग्वे टीम में काफी क्षमता है, लेकिन हम सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए स्वयं को प्रशिक्षित करेंगे।”

विश्व कप क्वालीफायर के दक्षिण अमेरिकी जोन में ब्राजील की टीम शीर्ष पर है। 28 मार्च को उसका मुकाबला साओ पाउलो में पराग्वे से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493