सीरिया : हवाई हमले में 33 नागरिकों की मौत

हमला सीरिया के अल-रक्का प्रांत में एक स्कूल को निशाना बनाकर किया गया। इस स्कूल में विस्थापितों ने आश्रय ले रखा था।

बुधवार को मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

समाचार एजेंसी एफे ने सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स (एसओएचआर) के हवाले से कहा है, “हमले का शिकार हुए सभी लोग देश के विभिन्न हिस्सों से आए हुए शरणार्थी थे, जिन्होंने अल-मनसौरा इलाके के एक स्कूल में शरण ले रखी थी। यह इलाका सीरिया में इस्लामिक स्टेट (आईएस) का प्रमुख गढ़ माना जाता है।”

हवाई हमलों का निशाना बने स्कूल के मलबे से 33 शवों को निकाला गया।

इलाके के निवासियों ने एसएचओआर को बताया कि स्कूल में होम्स और अलेप्पो से आए हुए लगभग 40 विस्थापित परिवार रह रहे थे।

मलबे में अभी भी शवों के दबे होने की आशंका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493