लास वेगास, 22 मार्च (आईएएनएस)। रचनात्मक सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में अग्रणी एडोब ने अपनी नई क्लाउड सेवा ‘एक्सपीरिएंस क्लाउड’ लांच करते हुए कहा कि वे क्लाउड सर्विस के क्षेत्र में ‘क्रांति’ ला रहे हैं।
लास वेगास, 22 मार्च (आईएएनएस)। रचनात्मक सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में अग्रणी एडोब ने अपनी नई क्लाउड सेवा ‘एक्सपीरिएंस क्लाउड’ लांच करते हुए कहा कि वे क्लाउड सर्विस के क्षेत्र में ‘क्रांति’ ला रहे हैं।
एक्सपीरिएंस क्लाउड के जरिए एडोब अपने ग्राहकों की डिजिटल जरूरतों के लिए डिजिटल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निग और आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस की सुविधा एकसाथ प्रदान करेगी, जिसमें एडोब की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेवा ‘सेनसेई’ भी शामिल होगी।
इसके लिए एडोब ने डाक्यूमेंटेशन और क्रीएटिव्स के साथ-साथ अपने विज्ञापन, विपणन एवं विश्लेषण विभाग को एकीकृत किया है।
एक्सपीरिएंस क्लाउड सेवा शुरू करते हुए एडोब के चेयरमैन, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी शांतनु नारायण ने कहा कि यह सेवा एडोब के ग्राहकों के लिए बेहद लाभकारी होगी, क्योंकि इसके साथ उन्हें एडोब की आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस सेवा ‘सेनसेई’ भी दी जाएगी।
क्लाउड सर्विस प्रौद्योगिकी कंपनियों द्वारा अपने ग्राहकों को दी जाने वाली ऐसी सॉफ्टवेयर सेवा है, जिसका उपयोग वे इंटरनेट या लीज्ड लाइन के जरिए करते हैं। इसके लिए कंपनियों को अपने यहां कंप्यूटर नेटवर्क स्थापित नहीं करने की जरूरत नहीं होती।
एक्सपीरिएंस क्लाउड सेवा की लांचिंग पर हजारों की संख्या में मौजूद विभिन्न कंपनियों के अधिकारियों, उद्योग विश्लेषकों और सहयोगी कंपनियों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए नारायण ने कहा, “हमने क्लाउड सेवा में क्रांति लाने के लिए आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस सहित विभिन्न क्षेत्रों की अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया और छोटी-बड़ी हर जरूरतों का ध्यान रखा।”
उल्लेखनीय है कि एडोब को रचना के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले अग्रणी सॉफ्टवेयर फोटोशॉप, इलस्ट्रेटर और एक्रोबैट रीडर के लिए जाना जाता है।
एडोब का कहना है कि उसकी इस नई क्लाउड सर्विस पर कंपनी के 100 से भी ज्यादा उत्पाद उपलब्ध कराए गए हैं।
नारायण ने बताया कि एशिया के बाजार में एडोब के ग्राहकों की बहुत बड़ी संख्या है, जिसमें बहुराष्ट्रीय कंपनियां भी शामिल हैं।
नारायण ने यहां पत्रकारों और उद्योग विश्लेषकों के सवालों का जवाब देते हुए कहा, “हमारा अब तक का सबसे बड़ा लक्ष्य अपने ग्राहकों को यह अहसास दिलाना रहा है कि वे ही इन सेवाओं के वास्तविक नियंत्रक हैं और उन्हें पूरी पारदर्शिता के साथ ये सेवाएं मिल रही हैं।”
ऐसे देशों में जहां सरकारें अपने नागरिकों की जासूसी करती रहती हैं, क्लाउड सर्विस पर डाटा की सुरक्षा से जुड़े सवाल पर वह कहते हैं कि वे माइक्रोसॉफ्ट जैसी अन्य दिग्गज सॉफ्टवेयर निर्माताओं के साथ मिलकर एक समान नियम बनाने पर काम कर रहे हैं।
एडोब की डिजिटल मार्केटिंग के कार्यकारी उपाध्यक्ष ब्रैड रैंचर ने कहा, “एक्सपीरिएं क्लाउड ग्राहकों की जरूरत के मुताबिक उन्हें हर तरह की अबाध सेवाएं मुहैया कराएगा।”
एडोब द्वारा आयोजित शिखर सम्मेलन से इतर कंपनी के महाप्रबंधक (दक्षिण एशिया) कुलमीत बावा ने बताया कि एडोब के लिए भारत बेहद महत्वपूर्ण बाजार है और अमेरिका के बाहर भारत कंपनी का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है।
उन्होंने कहा कि एडोब की अधिकतर बैद्धिक संपदा बाद के दिनों में भारत में ही विकसित हुईं।
कुलमीत बावा ने आईएएनएस से कहा, “हमारी कंपनी के एक तिहाई कर्मचारी भारत में हैं। कंपनी के लिए पूरी दुनिया में 14,000 व्यक्ति काम करते हैं, जबकि अकेले भारत में 4,200 कर्मचारी हैं।”
उन्होंने बताया कि कंपनी का एक तिहाई अनुसंधान एवं विकास कार्य अकेले भारत में होता है और इलस्ट्रेटर सहित अमेरिका से बाहर निर्मित होने वाले उत्पाद सिर्फ दो जगहों गुरुग्राम और बेंगलुरू में विकसित किए जाते हैं।
dharmpath.com dharmpath