मुंबई, 23 मार्च (आईएएनएस)। टेलीविजन चैनल ‘कलर्स’ पर प्रसारित हो रहे धारावाहिक ‘एक श्रंगार स्वाभिमान’ में करण सिंह चौहान के किरदार में नजर आ रहे अभिनेता समृद्ध बावा का कहना है कि उनके लिए निर्देशन किसी को प्रेम करने जैसा है।
शो के लिए शूटिंग के बाद खाली समय में अपने दोस्तों के वीडियो शूट करने में बिताते हैं।
एक बयान में समृद्ध ने कहा, “मेरे लिए निर्देशन किसी को प्रेम करने जैसा है। जब मैं वीडियो बनाता हूं, तो मैं जानने की कोशिश करता हूं कि मेरे आस-पास क्या हो रहा है? इसके अलावा, वीडियो बनाने से मेरे अंदर की क्रियात्मकता में और भी निखार आता है।”
समृद्ध ने कहा, “जब भी मुझे कुछ रोमांचक या प्रेरात्मक मिलता है, तो मैं अपना कैमरा उठाकर उसे शूट करना शुरू कर देता हूं। मैं तो जल्द ही 13 मिनट की एक वीडियो ‘कैप्चर’ भी रिलीज करने वाला हूं।”
अभिनेता ने कहा कि शो के सेट पर निर्देशक कभी-कभी उन्हें यह कहकर चिढ़ाते हैं कि समृद्ध उनकी जगह ले सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath